8 मई 2024 - 04:25
इमाम हुसैन अ.स. के रोज़े की तरफ से कैंसर पीड़ित बच्चों का मुफ्त इलाज

इस फाउंडेशन ने अपनी प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि मार्च और अप्रैल 2024 में, वारिस इंटरनेशनल ऑन्कोलॉजी फाउंडेशन ने 15 वर्ष से कम उम्र के कैंसर से पीड़ित 938 बच्चों को अपनी उपचार सेवाएं प्रदान कीं।

इमाम हुसैन के रोज़े से संबंधित स्वस्थ उपचार एवं शिक्षा विभाग से जुड़ इंटरनेशनल ऑन्कोलॉजी फाउंडेशन वारिस ने 15 वर्ष से कम आयु के बच्चों के इलाज से संबंधित ताजा तरीन आंकड़े जारी करते हुए कहा कि इस संस्था ने मार्च-अप्रैल की अवधि में 15 वर्ष से कम आयु के कम से कम 938 लोगून को उपचार सुविधा मुहैय्या कराई।

इस फाउंडेशन ने अपनी प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि मार्च और अप्रैल 2024 में, वारिस इंटरनेशनल ऑन्कोलॉजी फाउंडेशन ने 15 वर्ष से कम उम्र के कैंसर से पीड़ित 938 बच्चों को अपनी उपचार सेवाएं प्रदान कीं।

इस बयान में कहा गया है कि अपनी स्थापना के बाद से और इमाम हुसैन के रोज़े की प्रबंधक समिति की प्रत्यक्ष देखरेख में, यह संस्था 15 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को अपनी विभिन्न सेवाएँ निःशुल्क प्रदान कर रही है। इसके साथ ही, परामर्श, जांच और उपचार सहित सभी सेवाएं सबसे कुशल चिकित्सा कर्मचारियों और नवीनतम उपकरणों द्वारा प्रदान की जाती हैं।